a

सर्वनाम | Pronoun

                                  सर्वनाम | Pronoun

परिभाषा - संज्ञा के स्थान पर जिस शब्द का प्रयोग किया जाता है ,उसे  'सर्वनाम' कहते हैं।  
सामान्यता सर्वनाम का शब्दार्थ है - सबका नाम।  किन्तु व्याकरण के अंतर्गत सर्वनाम ऐसे शब्दों को  कहते हैं जिनका प्रयोग सब प्रकार के नामों या संज्ञाओं के लिए अथवा उनके स्थान पर होता है।  भाषा में ऐसे शब्दों की आवश्यकता इसलिए होती है है की किसी वाक्य  या अनुच्छेद में संज्ञाओं का उपयोग बार - बार न करना पड़े।
सर्वनाम का मुख्य कार्य  होता है - संज्ञाओं की पुनरावृति न होने देना।

सर्वनाम के भेद (Kinds of Pronoun)

सर्वनाम के 6 भेद हैं -
 पुरुषवाचक , निश्चयवाचक , अनिश्चयवाचक , प्रश्नवाचक , निजवाचक और समबंधवाचक।

1. पुरुषवाचक सर्वनाम (Personal Pronoun) - जो सर्वनाम किसी व्यक्ति लिए प्रयुक्त होता है, वह पुरुषवाचक सर्वनाम कहलाता है ; जैसे -मैं, तू , तुम , वह , आदि।

पुरुषवाचक सर्वनाम के तीन उपभेद हैं :
(क) उत्तम पुरुष (First Person) - बोलने वाला या लिखने वाला अपने नाम के बदले जिस सर्वनाम का प्रयोग करता है ,उसे उत्तम पुरुष सर्वनाम हैं ; जैसे - मैं ,हम।
(ख) मध्यम पुरुष (Second Person) - जिससे  बात की जाए या जिसे सम्बोधित किया जाए उसके नाम के बदले प्रयुक्त होने वाले सर्वनाम को मध्यम पुरुष सर्वनाम कहते हैं ; जैसे - तू ,तुम ,आप।
(ग) अन्य पुरुष (Third Person) -   जिसके बारे में बात करते हैं या लिखते हैं  उसके नाम के बदले प्रयुक्त होने वाले सर्वनाम को अन्य पुरुष सर्वनाम कहते हैं ; जैसे - यह ,ये , तथा , वह , वे।

2. निश्चयवाचक सर्वनाम (Demonstrative Pronoun) - जो सर्वनाम किसी निश्चित व्यक्ति या वस्तु की ओर ( समीप या दूर ) संकेत करते हैं ; जैसे - यह , वह।
(क) यह मेरा घर है।            (ख) वह राजकीय प्राथमिक पाठशाला है।
ध्यान दीजिए 'यह' और 'वह' अन्य पुरुष सर्वनाम हैं तथा निश्चयवाचक सर्वनाम भी किन्तु अन्य पुरुष सर्वनाम सह्य के स्थान पर आते हैं ; जैसे - मोहन ने बाबा भर्ती का घोडा देखा।  वह आश्चर्यचकित रह गया।  निश्चयवाचक सर्वनाम किसी वास्तु की ओर संकेत  इशारा करता है ; जैसे - मेरा घर यह नहीं , वह है।  इसीलिए निश्चयवाचक सर्वनामों को 'संकेतवाचक' सर्वनाम भी कहते हैं।  

3. अनिश्चयवाचक सर्वनाम (Indefinite Pronoun) - जो सर्वनाम किसी अनिश्चित व्यक्ति या वस्तु के लिए प्रयुक्त होते हैं वे अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहे जाते हैं ; जैसे - कोई , कुछ।
(क)  कोई गा रहा है।    (ख) दूध में कुछ पड़ा है।

4. प्रश्नवाचक सर्वनाम (Interrogative Pronoun) - ये वे सर्वनाम हैं जिनका प्रयोग  व्यक्ति या वस्तु के सन्दर्भ में प्रश्न पूछने के लिए होता है ; जैसे कौन , क्या।
(क) कौन हो तुम ?   (ख)  तुम क्या खाओगे ?

5. निजवाचक सर्वनाम (Relative Pronoun) - जो सर्वनाम कर्त्ता के साथ अपनापन (निजत्व) बताने के लिए आता है ,उसे निजवाचक सर्वनाम कहा जाता है ; जैसे - आप , खुद , स्वयं।
(क) गोपाल अपने आप आय था।
(ख)  वह इस काम को खुद कर लेगा।
(ग) आप स्वयं पढ़ लेना।

ज्ञान-विस्तार

सर्वनाम : तिर्यक रूप
जब किसी सर्वनाम के साथ कारक की कोई विभक्ति परसर्ग ( ने, को, से, के, लिए, में, पर ) संयुक्त हो जाता है तो उससे बनने वाले परिवर्तित रूप को सर्वनाम का तिर्यक रूप कहते हैं , जैसे - मैं + को = मुझे, वह + ने =उसने आदि।
        

Post a Comment

0 Comments