मुहावरे और लोकोक्तियाँ | Idioms and Proverbs भाग -1
![]() |
मुहावरे और लोकोक्तियाँ |
लाक्षणिक अर्थ में प्रयुक्त पद ही मुहावरे कहलाते हैं।1. अगर -मगर करना (टाल-मटोल करना ) - गरीबों की सहायता करने में अगर मगर नहीं करना चाहिए।
2. अपने पाँव पर कुल्हाङी मारना (अपनी हानि स्वयं करना ) - जो विद्यार्थी परीक्षा के दिनों में नहीं पढ़ते , वे अपने पाँव पर आप कुल्हाड़ी मारते हैं।
3. अपना उल्लू सीधा करना (स्वार्थ सिद्ध करना) - इस संसार में प्रत्येक व्यक्ति अपना उल्लू सीधा करने में लगे हुए है।
4. अपनी खिचड़ी अलग पकाना (सबसे अलग रहना) - हमें सबके साथ मिलकर रहना चाहिए , अपनी खिचड़ी अलग नहीं पकानी चाहिए।
5.अपने मुँह मिया मिट्ठू बनना (अपनी प्रसंसा आप करना) -अपने मुँह मिया मिट्ठू बनने से कोई लाभ नहीं होता।
6. अंगुली उठाना (दोष लगाना) - मेरे रहते हुए तुम पर कोई उंगली नहीं उठा सकता।
7. अँगुली पर नचाना (वश में करना) - आजकल की स्त्रियाँ अपने मर्दो को अँगुली पर नचाती हैं।
8. अंगूठा दिखाना (देने से इंकार कर देना) - वह आशा से सोहन के पास सौ रूपए मांगने गया था , पर उसने तो एकदम अँगूठा ही दिखा दिया।
9. आटे-दाल का भाव मालूम होना (कठिनाई का सामना होना) -जब से मैंने अलग रहना शुरू किया है , मुझे आटे-दाल का भाव मालूम हो गया है।
10. आस्तीन का साँप (कपटी मित्र) - इस संसार में आस्तीन के साँपों से बच कर रहना चाहिए।
11. आटे में नमक होना (बहुत कम संख्या में होना) - पाकिस्तान में हिन्दुओं की संख्या आटे में नमक के बराबर है।
12. आकाश-पाताल एक करना (बहुत प्रयत्न करना) - मैंने अपना पेन ढूढ़ने में आकाश-पाताल एक कर दिया।
13. आकाश से बातें करना (बहुत ऊँचा होना ) - क़ुतुब मीनार आकाश से बातें करती प्रतीत होती है।
14. आकाश-पाताल का अंतर (बहुत अंतर ) पूजा और कुसुम के स्वाभाव में आकाश-पाताल का अंतर है।
15. आग- बबूला होना (बहुत क्रोधित होना ) - छोटी - छोटी बातों पर आग बबूला नहीं होना चाहिए।
16. आसमान सिर पर उठाना (बहुत शोर करना) - अध्यापक के कक्षा बच्चों ने आसमान सिर पर उठा लिया।
17. आँखों में धूल झोंकना (धोखा देना) - कभी-कभी परिचित लोग भी आँखों में धूल झोंक जाते हैं।
18. आँखे चुराना (छिपते फिरना) - उधार न उतार पाने के कारण राम दुकानदार से आँखें चुराता फिरता है।
19. आँख दिखाना (डराना) - एक तो चोरी करता है, कुछ कहते हैं तो आँखें दिखाता है।
20. आँखों का तारा (बहुत प्यारा) - हर संतान अपने माता-पिता की आँखों का तारा होती है।
21. ऑंखें खुलना (होश में आना) - जब सारे रुपये खर्च हो जायेंगे तब तुम्हारी आँखें खुलेंगी।
22. ईंट से ईंट बजाना (मुँह-तोड़ जवाब देना) - कारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान की ईंट से ईंट बजा दी।
23. ईद का चाँद होना (कभी-कभी दिखायी देना) - अरे सुरेश, तुम तो ईद के चाँद हो गए हो ! आजकल कहाँ रहते हो ?
24. ईंट का जवाब पत्थर से देना (सख्त मुकाबला करना) - लातों के भुत बातों से नहीं मानते। उन्हें तो ईंट का जवाब पत्थर से देना पड़ता है।
25. कमर कसना (तैयार होना) - शत्रु का मुकाबला करने के लिए हमारे सैनिकों ने कमर कस ली है।
26. कमर टूटना (निर्बल हो जाना) - युद्ध में कर्ण के मरते ही दुर्योधन की कमर टूट गयी।
27. कलम तोडना (बहुत सुन्दर लिखना) - 'कामायनी' लिखने में जयशंकर प्रशाद ने कलम तोड़ दी है।
28. कान खाना (शोर करना) - चुपचाप बैठो ! क्यों कान खा रहे हो ?
29. कान भरना (चुगली करना) -मंथरा ने राम के विरुद्ध कैकेयी के कान भर दिए।
30. कान कतरना (बहुत चालाक होना) - राम आयु में अभी बहुत छोटा है लेकिन बड़े-बड़ों के कान कतरता है।
बाकि शेष अगले भाग दो में मुहावरे और लोकोक्तियाँ | Idioms and Proverbs भाग -2
0 Comments