संज्ञा - विकार : लिंग | Declension of noun : Gender
परिभाषा -लिंग संज्ञा का वह लक्षण है जो संज्ञा के पुरुषवाचक या स्त्रीवाचक होने का बोध कराता है।
लिंग के दो भेद हैं - पुल्लिंग और स्त्रीलिंग
(क) पुल्लिंग (Masculine Gender) - शब्द के जिस रूप से पुरुष जाति का बोध होता है ,उसे पुल्लिंग कहते हैं जैसे - छात्र ,चाचा, अध्यापक, नौकर, वर, शेर, बन्दर आदि।
(ख) स्त्रीलिंग (Feminine Gender) - शब्द के जिस रूप से स्त्री जाति का बोध होता है , उसे स्त्रीलिंग होता है ; जैसे छात्रा, चाची, अध्यापिका, नौकरानी, वधु, शेरनी, बन्दरिया आदि।
लिंग परिवर्तन तालिका (Table for Change of the Gender)
पुल्लिंग से स्त्रीलिंग
1. शब्दों के अंत में 'आ' प्रत्यय जोड़कर :
पुल्लिंग स्त्रीलिंग
छात्र छात्रा
वृद्ध वृद्धा
पूज्य पूज्या
भवदीय भवदीया
प्रिय प्रिया
शिष्य शिष्या
सदस्य सदस्या
2. शब्दों के अंत में 'ई' प्रत्यय जोड़कर :
कबूतर कबूतरी
पुत्र पुत्री
घोडा घोड़ी
ब्रामण ब्राह्मणी
चाचा चाची
दास दासी
बेटा बेटी
3. अंत में 'आ' में 'या' जोड़कर :
कुत्ता कुत्तिया
बेटा बिटिया
धोबी धोबिन
गुड्ड़ा गुड़िया
चूहा चुहिया
लोटा लुटिया
4. अंत में 'इन' जोड़कर :
मालिक मालकिन
पड़ोसी पड़ोसिन
माली मलिन
दरजी दरजिन
बाघ बाघिन
5. अंत में 'नी' प्रत्यय जोड़कर
ऊँट ऊँटनी
जाट जाटनी
मोर मोरनी
चोर चोरनी
6. अंत में 'इनी' जोड़कर :
हाथी हथिनी
हंस हंसिनी
तपस्वी तपस्वनी
यशस्वी यशस्विनी
7. अंत में 'आनी' 'आणि' जोड़कर :
जेठ जेठानी
इंद्र इन्द्राणी
नौकर नौकरानी
क्षत्रिय क्षत्राणी
शिव शिवानी
हिम हिमानी
देवर देवरानी
8 . अंत में 'आइन' जोड़कर :
लाला ललाइन
ठाकुर ठकुराइन
चौधरी चौधराइन
बाबू बबुआइन
9. 'अक' को 'इका' बनाकर
अध्यापक अध्यापिका
पाठक पाठिका
नायक नायिका
गायक गायिका
लेखक लेखिका
बालक बालिका
चालक चलिका
पालक पालिका
10. 'ता' को 'त्री' बनाकर
अभनेता अभिनेत्री
डाता दात्री
क्रेता क्रेत्री
कर्ता कर्त्री
11. 'मान' को 'मती' और 'वान' को 'वती' बनाकर
बुद्धिमान बुद्धिमती
रूपवान रूपमती
पुत्रवान पुत्रवती
श्रीमान श्रीमती
ज्ञानवान ज्ञानवती
धनवान धनवती
धीमान धीमती
गुणवान गुणवती
12. अन्य :
कवि कवयित्री
वर वधु
विद्वान विदुषी
युवक युवती
वीर वीरांगना
राजा रानी
सम्राट साम्राज्ञी
1. निम्न में से पुल्लिंग शब्द का चयन कीजिए (UPTET 2018)
a. पखावज b. पहिया c. लिखावट d. मँझधार
उत्तर:- पहिया पुल्लिंग शब्द है ,पखावज ,लिखावट ,मंझधार स्त्रीलिंग शब्द है।
0 Comments