क्रिया | Verb
परिभाषा - जिस पद से किसी कार्य के करने या होने का बोध हो ,उसे 'क्रिया' कहते हैं। जैसे - खाता है , पढता है , हो रही है , पढ़ेगा ,करेगा, जायेगा, आदि क्रियापद हैं
क्रिया के भेद (Kinds of Verb):
1. अकर्मक क्रिया 2. सकर्मक क्रिया1. अकर्मक क्रिया (Intransitive Verb) :- जिन क्रियाओं को कर्म की आवश्कता नहीं होती , उन्हें अकर्मक क्रिया कहते है ; जैसे - आना, जाना, हसंना, रोना, दौड़ना, बैठना आदि।
2. सकर्मक क्रिया (Transitive Verb) :- जिन क्रियाओं को कर्म की आवश्यकता पड़ती है , उन्हें सकर्मक क्रिया कहते हैं ; जैसे - पड़ना, लिखना, दिखाना, सौपना, कहना, बेचना, बनाना, समझाना आदि।
कुछ सकर्मक क्रियाओं में दो कर्म प्रयुक्त होते हैं। ऐसी क्रियाओं को द्विकर्मक क्रियाएँ कहते हैं ; जैसे - बताना, सुनाना, बेचना, बनाना, समझाना, दिखाना, सौंपना, कहना आदि।
अकर्मक और सकर्मक क्रियाओं की पहचान :
अकर्मक और सकर्मक क्रियाओं की पहचान के लिए वाक्य की क्रिया के साथ 'क्या' , 'किसे' या 'किसको' प्रश्न करना चाहिए। यदि इसके उत्तर में कोई 'संज्ञा' शब्द प्राप्त होता है तो वह क्रिया सकर्मक होगी अन्यथा अकर्मक ; जैसे -
वाक्य प्रश्न उत्तर-क्रिया क्रिया का प्रकार
(क) रवि ने भोजन किया। क्या किया ? भोजन किया। सकर्मक क्रिया
(ख) मोहन सो रहा है। कौन सो रहा है ? सो रहा है। अकर्मक क्रिया
(ग) बच्चा जाग रहा है। कौन जाग रहा है ? जाग रहा है। अकर्मक क्रिया
(घ) ग्वाला दूध बेचता है। क्या बेचता है ? दूध बेचता है। सकर्मक क्रिया
0 Comments